वाल्मीकि यूथ क्लब डलहौजी के सदस्यो ने मुख्यमंत्रीसुखविंदर सिंह सुख्खू से की मुलाकात 

वाल्मीकि यूथ क्लब डलहौजी के सदस्यो ने मुख्यमंत्रीसुखविंदर सिंह सुख्खू से की मुलाकात 

डलहौजी/चम्बा 03 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

भगवान वाल्मीकि यूथ क्लब डलहौजी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बीते दिन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया ।मुलाकात के दौरान क्लब के प्रतिनिधियों ने विशेष रूप से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, कौशल विकास योजनाओं को सुदृढ़ करने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने की मांग रखी। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि क्षेत्र के अनेक युवा बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने क्लब के सदस्यों की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार युवाओं के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है और उनकी समस्याओं एवं मांगों का शीघ्र समाधान किया जाएगा।इस दौरान सदर विधायक नीरज नायर तथा पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने भी युवाओं के मुद्दों को महत्वपूर्ण बताते हुए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।मुलाकात में वाल्मीकि यूथ क्लब डलहौजी के अध्यक्ष कार्तिक बैंस, सचिव चंदन बैंस, रजत, अतुल, रॉबिन सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। क्लब के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनके सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई करेगी और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस पहल करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!