कांगडा के आलमपुर में टैक्सी से 7.01 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

कांगडा के आलमपुर में टैक्सी से 7.01 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

कांगड़ा 11 अगस्त,चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

कांगंडा के आलमपुर में टैक्सी से 7.01 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए आलमपुर में एक युवक के कब्जे से 7.01 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, पुलिस चौकी आलमपुर की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक टैक्सी के माध्यम से नशीला पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने ब्यास नदी पुल, आलमपुर के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध टैक्सी नंबर HP01DA-1047 को जांच के लिए रोका। पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली।तलाशी के दौरान टैक्सी में सवार विषाल कुमार (28), निवासी आलमपुर के कब्जे से 7.01 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कथित तौर पर नशीले पदार्थ को सिगरेट के डिब्बे में छिपाकर रखा था, ताकि तलाशी के दौरान इसे आसानी से पकड़ा न जा सके।पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ मादक पदार्थ एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगामी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।इस सारे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कांगड़ा कुलभूषण वर्मा द्वारा की गई हैउन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास चिट्टा कहां से पहुंचा और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। साथ ही, इस मामले में नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।उन्होंने लोगों से अपील की है कि नशे के कारोबार या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!