बैली पंचायत के लाहड़ वार्ड में बारिश से नुकसान, पक्के मकान को खतरा

बैली पंचायत के लाहड़ वार्ड में बारिश से नुकसान, पक्के मकान को खतरा

डलहोजी/ चम्बा 12 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

विकास खंड भाटियात की ग्राम पंचायत बैली के लाहड़ वार्ड में लगातार बारिश के कारण एक परिवार के मकान को खतरा पैदा हो गया है। लाहड़ वार्ड निवासी अनूप लता पत्नी राजेश शर्मा के घर के आगे की जमीन बारिश के कारण बैठ गई है। इससे मकान के आसपास की भूमि कमजोर हो गई है और भविष्य में घर को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है।स्थानीय स्तर पर स्थिति का जायजा लेने के बाद पटवारी बैली वृत ने भी नुकसान की पुष्टि की है। पटवारी के अनुसार, क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण बैली पंचायत के विभिन्न हिस्सों में नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर जमीन खिसकने और बैठने की स्थिति सामने आई है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रभावित परिवार का कहना है कि घर के आगे की जमीन धंसने से मकान की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। यदि बारिश का दौर जारी रहता है तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। बैली वृत के पटवारी ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में बारिश से जिन ग्रामीणों की संपत्ति या अन्य नुकसान हुआ है, उनकी रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारियों को आगे प्रेषित कर दी गई है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन करने के बाद पात्र प्रभावित परिवारों को नियमानुसार राहत राशि प्रदान की जाएगी।ग्रामीणों को उम्मीद है कि सरकार और प्रशासन जल्द राहत उपलब्ध करवाकर प्रभावित परिवारों की मदद करेंगे। साथ ही, खतरे की स्थिति को देखते हुए संबंधित स्थान पर आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाए जाएंगे, ताकि किसी बड़े नुकसान को टाला जा सके।

बता दे की ग्राम पंचायत प्रधान जैसी राम भी ने स्थिति पर नजर बनाई हुई है और ग्रामीणों के हो रहे नुकसान को लेकर वह प्रशासन कोअवगत करवा रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!