गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल डलहौजी ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी को दिए 2.50 लाख रुपये

गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल डलहौजी ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी को दिए 2.50 लाख रुपये

चंबा 22 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा 22 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी चंबा के लिए गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल डलहौजी की ओर से सराहनीय सहयोग किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल नगदीप भंडारी ने उपायुक्त एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष मुकेश रेपस्वाल को 2 लाख 50 हजार रुपये का चैक भेंट किया। यह राशि जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सहायता तथा मानवीय सेवा कार्यों में उपयोग की जाएगी।इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने विद्यालय प्रबंधन की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए आगे आना प्रत्येक सक्षम संस्था और नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है। रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को विभिन्न परिस्थितियों में सहायता उपलब्ध करवाई जाती है।

ऐसे में विद्यालय की ओर से दिया गया यह आर्थिक सहयोग मानवीय संवेदनाओं और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।उपायुक्त ने कहा कि समाज में परोपकार और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के लिए ऐसे प्रयास महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विद्यालय के प्रिंसिपल नगदीप भंडारी और समस्त विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से रेड क्रॉस सोसाइटी के सेवा कार्यों को मजबूती मिलती है।इस अवसर पर उपायुक्त ने प्रिंसिपल नगदीप भंडारी को शॉल, टोपी एवं चंबा थाल भेंट कर सम्मानित भी किया।

उन्होंने विद्यालय की ओर से किए गए सामाजिक सरोकार के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समाजसेवा में योगदान देने का आह्वान किया।कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन तथा गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल डलहौजी के वाइस प्रिंसिपल संदीप राणा सहित अन्य अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।विद्यालय की इस पहल को सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अन्य शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों को भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!