डलहौजी में हो रहे “MY Bharat” के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक इंडक्शन प्रशिक्षण का समापन

डलहौजी में हो रहे “MY Bharat” के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक इंडक्शन प्रशिक्षण का समापन

डलहौजी 22 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

मेरा युवा भारत (MY Bharat), चंबा की ओर से युवा छात्रावास डलहौजी में आयोजित छह दिवसीय आवासीय युवा स्वयंसेवक इंडक्शन प्रशिक्षण का छठे एवं अंतिम दिवस सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को युवा नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास, फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, लोकतांत्रिक सहभागिता और सामाजिक जिम्मेदारियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।अंतिम दिवस की शुरुआत नशा मुक्ति एवं नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता सत्र से हुई। श्री मंगल सिंह ने युवाओं को नशे से होने वाले सामाजिक एवं व्यक्तिगत नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए स्वस्थ, सकारात्मक और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।इसके बाद जिला युवा अधिकारी किन्नौर शुभम चंद्रन तथा जिला युवा अधिकारी चंबा राहुल गर्ग ने करियर मार्गदर्शन विषय पर सत्र लिया। उन्होंने स्वयंसेवकों को विभिन्न करियर विकल्पों, कौशल विकास और भविष्य में उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने युवाओं को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने तथा बदलते समय के अनुरूप आवश्यक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।प्रशिक्षण के समापन अवसर पर वेलिडिक्टरी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया। मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी युवा स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।मयंक शर्मा ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए अनुशासन, जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच के साथ समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।छह दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को नेतृत्व, फिटनेस, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, करियर मार्गदर्शन और सामुदायिक सहभागिता जैसे विषयों पर सीखने का अवसर मिला। समापन पर स्वयंसेवकों ने MY Bharat के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। आयोजन की सफलता के लिए MY Bharat चंबा की टीम, युवा छात्रावास डलहौजी के स्टाफ, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार जताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!