मणिमहेश यात्रा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, करीब एक हजार पुलिस व होमगार्ड जवान होंगे तैनात

मणिमहेश यात्रा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, करीब एक हजार पुलिस व होमगार्ड जवान होंगे तैनात

चंबा 22 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा 22 अगस्तमुकेश कुमार (गोल्डी)

श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी मुकेश रेप्सवाल ने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवाजाही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, संचार और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।उपायुक्त शुक्रवार को यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं संचार व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बेहतर समन्वय एवं प्रभावी संचार व्यवस्था के लिए उपमंडलीय मुख्यालय भरमौर में मुख्य संचार नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा।

बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत यात्रा के समय को लेकर भी निर्णय लिया गया। मैहला से आगे रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक तथा हड़सर से पवित्र डल झील तक शाम 7 बजे से सुबह 4 बजे तक यात्रा प्रतिबंधित रहेगी। उपायुक्त ने सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती, श्रद्धालुओं की निगरानी, भारी वाहनों की नियंत्रित आवाजाही और संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक उपकरण एवं मशीनरी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हड़सर से डल झील तक स्वयंसेवकों की तैनाती पर भी जोर दिया गया।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि यात्रा के सुरक्षित संचालन के लिए करीब एक हजार पुलिस एवं होमगार्ड जवानों की तैनाती प्रस्तावित है। यात्रा मार्ग को विभिन्न सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

करियां-धरवाला, धरवाला-खड़ामुख, खड़ामुख-सावनपुर, सावनपुर-पट्टी नाला, पट्टी नाला-हड़सर तथा हड़सर-धनछो सहित गौरी कुंड से डल झील तक के मार्ग सुरक्षा दायरे में रहेंगे। स्थानीय लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले वैकल्पिक मार्गों को भी सुरक्षा व्यवस्था में शामिल किया गया है।उपायुक्त ने श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा निर्धारित समय और मार्ग का पालन करने तथा सुरक्षा निर्देशों की अनुपालना की अपील की। उन्होंने मौसम और मार्ग की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने तथा प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया।बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह, एसडीएम चिराग शर्मा, डीएसपी बलदेव दत्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!