भलेई मंदिर के पास 618 ग्राम चरस बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

भलेई मंदिर के पास 618 ग्राम चरस बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

चंबा 27 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंबा पुलिस की एसआईयू टीम ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 618 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया है। आरोपी की पहचान 49 वर्षीय मुंशी राम पुत्र राम लाल, निवासी गांव एवं डाकघर लदोड़ी, तहसील नूरपुर, जिला कांगडा के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर गगन के नेतृत्व में एसआईयू टीम द्वारा क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान भलेई मंदिर के समीप एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर HP-38-J-2092 को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से कुल 618 ग्राम चरस बरामद की।

पुलिस ने बरामद चरस और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस थाना खैरी में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी तथा इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था। इस सारे मामले की पुष्टिपुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानीद्वारा की गई हैउन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की विभिन्न टीमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में नाकाबंदी और गश्त के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी पर नजर बनाए हुए है

पुलिस अधीक्षक चंबा ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त अथवा तस्करी से संबंधित कोई जानकारी हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों में समय रहते कार्रवाई की जा सके।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान बरामद चरस के स्रोत और इसके संभावित नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!