आंगनबाड़ी व क्रैच पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर तक बढ़ी,भटियात में 7 और डलहौजी में 9 अक्तूबर को साक्षात्कार

आंगनबाड़ी व क्रैच पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर तक बढ़ी,भटियात में 7 और डलहौजी में 9 अक्तूबर को साक्षात्कार

चुवाड़ी/ चम्बा , 3 सितम्बर मुकेश कुमार (गोल्डी)

बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी, जिला चंबा की ओर से उपमंडल भटियात और डलहौजी में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, क्रैच कार्यकर्ता एवं क्रैच सहायिका के पदों को भरने के लिए आवेदन और साक्षात्कार की तिथियों में बदलाव किया गया है। लगातार बारिश और प्रतिकूल मौसम के चलते अपेक्षित संख्या में आवेदन प्राप्त नहीं हो सके। ऐसे में अधिक से अधिक पात्र एवं इच्छुक अभ्यार्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर देने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।अब इच्छुक एवं पात्र अभ्यार्थी 29 सितंबर 2026 तक अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी, चुवाड़ी के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। विभाग की ओर से अभ्यार्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उन्हें भर्ती में शामिल होने का अवसर मिल सके।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमंडल भटियात के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, क्रैच कार्यकर्ता एवं क्रैच सहायिका पदों के लिए साक्षात्कार 8 सितंबर 2026 को होने थे, जबकि उपमंडल डलहौजी के लिए साक्षात्कार 11 सितंबर 2026 को निर्धारित किए गए थे। अब संशोधित कार्यक्रम के तहत भटियात उपमंडल के साक्षात्कार 7 अक्तूबर 2026 और डलहौजी उपमंडल के साक्षात्कार 9 अक्तूबर 2026 को आयोजित किए जाएंगे।बाल विकास परियोजना अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र पहले ही संबंधित कार्यालय में जमा हो चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उनके पूर्व में प्राप्त आवेदन ही भर्ती प्रक्रिया के लिए मान्य माने जाएंगे। विभाग ने पात्र अभ्यार्थियों से संशोधित तिथियों का ध्यान रखते हुए समय पर आवेदन जमा करने और साक्षात्कार में निर्धारित तिथि को उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!