आईएचआईपी-आईडीएसपी के तहत लैब टेक्नीशियन व कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों को दिया प्रशिक्षण

आईएचआईपी-आईडीएसपी के तहत लैब टेक्नीशियन व कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों को दिया प्रशिक्षण

आईएचआईपी-आईडीएसपी के तहत लैब टेक्नीशियन व कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों को दिया प्रशिक्षण

चम्बा, 3 सितम्बर मुकेश कुमार (गोल्डी)

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला चम्बा की ओर से एकीकृत स्वास्थ्य सूचना प्लेटफार्म (IHIP) एवं एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) के तहत लैब टेक्नीशियन और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी चम्बा के सभागार में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने की।कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को IHIP और IDSP की कार्यप्रणाली, ऑनलाइन रिपोर्टिंग तथा रोगों की निगरानी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि एकीकृत स्वास्थ्य सूचना प्लेटफार्म और एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम का उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर संक्रामक एवं असंक्रामक रोगों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करना है।उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी के फैलने की स्थिति में समय रहते इसकी पहचान होना बेहद आवश्यक है, ताकि बीमारी को व्यापक रूप लेने से पहले ही आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

इसके लिए स्वास्थ्य संस्थानों से प्राप्त होने वाली रोग संबंधी सूचनाओं और रिपोर्टों को निर्धारित समय पर ऑनलाइन IDSP-IHIP पोर्टल पर दर्ज करना जरूरी है।डॉ. भारद्वाज ने सभी प्रतिभागियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने ब्लॉक स्तर पर प्रतिदिन निर्धारित समय के भीतर संबंधित रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करें।साथ ही, आवश्यक सूचनाएं समय पर जिला मुख्यालय को उपलब्ध करवाना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सही और समयबद्ध रिपोर्टिंग से जिला तथा राज्य स्तर पर विभिन्न बीमारियों की स्थिति की निरंतर निगरानी की जा सकेगी। इससे संभावित संक्रमण या बीमारी के प्रकोप की पहचान कर तत्काल रोकथाम एवं नियंत्रण के उपाय किए जा सकेंगे।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को रोग निगरानी प्रणाली को मजबूत बनाने और स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों की सही रिपोर्टिंग के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी चम्बा डॉ. कविता महाजन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी सहित संबंधित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!