वाहन फिटनेस और ड्राइविंग टेस्ट का सितम्बर माह का शेड्यूल जारी

वाहन फिटनेस और ड्राइविंग टेस्ट का सितम्बर माह का शेड्यूल जारी

चम्बा, 3 सितम्बर मुकेश कुमार (गोल्डी)

चम्बा, 3 सितम्बर मुकेश कुमार (गोल्डी)

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यवाहक संजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चम्बा के विभिन्न उपमंडलों में सितम्बर माह के दौरान आयोजित होने वाले वाहन फिटनेस एवं ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय चम्बा के अंतर्गत 8 और 18 सितम्बर को वाहन फिटनेस टेस्ट तथा 17 सितम्बर को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा। पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण डलहौजी में 9 सितम्बर को वाहन फिटनेस एवं ड्राइविंग टेस्ट, भरमौर में 19 सितम्बर को दोनों टेस्ट, चुवाड़ी में 22 सितम्बर को वाहन फिटनेस टेस्ट तथा 26 सितम्बर को ड्राइविंग टेस्ट, चम्बा में 23 सितम्बर को ड्राइविंग टेस्ट, तीसा में 24 सितम्बर, सलूणी में 25 सितम्बर तथा पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण पांगी में 30 सितम्बर को वाहन फिटनेस एवं ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि वाहनों के पासिंग टेस्ट निर्धारित तिथि को शाम 4 बजे तक ही किए जाएंगे। उन्होंने वाहन चालकों से आग्रह किया कि वे अपने वाहनों में सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करें। वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप तथा पीले और लाल रंग की आई-कैट्स का लगा होना अनिवार्य है।उन्होंने स्पष्ट किया कि उपरोक्त कार्यक्रम प्रशासनिक अथवा अन्य विशिष्ट कारणों से परिवर्तित, स्थगित या रद्द किए जा सकते हैं, जिसकी सूचना समय-समय पर दे दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!