
कांगडा, 4 सितंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA विंग की टीम ने गांव उलैहड़ियां में बड़ी कार्रवाई करते हुए 260 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मामले में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बरामद मादक पदार्थ के साथ मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।पुलिस के अनुसार CIA विंग की टीम डमटाल, इंदौरा और मिलवां क्षेत्र में गश्त, सुरागबारी तथा नशे के अवैध कारोबार की रोकथाम के लिए तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि NH-44 से गांव उलैहड़ियां की ओर जाने वाले रास्ते पर रेलवे क्रॉसिंग से करीब 20 मीटर पीछे एक युवक मोटरसाइकिल में हेरोइन/चिट्टा छिपाकर बैठा हुआ है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर एक काले रंग की Hero Splendor मोटरसाइकिल नंबर PB-07R-6786 मिली।

पुलिस टीम ने नियमानुसार मोटरसाइकिल की तलाशी ली। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की डिक्की से पारदर्शी पॉलीथिन लिफाफे में छिपाकर रखा संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर इसकी मात्रा 260 ग्राम पाई गई।पुलिस ने बरामद चिट्टा/हेरोइन, मोटरसाइकिल और अन्य संबंधित साक्ष्यों को नियमानुसार कब्जे में ले लिया। आरोपी की पहचान संजू कुमार (19), पुत्र मंजीत कुमार, निवासी गांव तमौता, डाकघर उलैहड़ियां, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।इस संबंध में पुलिस थाना इंदौरा में मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।इस सारे मामले की पुष्टि अधीक्षक पुलिस जिला नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के दौरान चिट्टे के स्रोत, सप्लाई चेन, आरोपी के संभावित संपर्कों तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।