समलेऊ ईओन पार्क में लंबी घास बनी परेशानी, एनएचपीसी प्रबंधन से सफाई की मांग

समलेऊ ईओन पार्क में लंबी घास बनी परेशानी, एनएचपीसी प्रबंधन से सफाई की मांग

बरसात के बाद पार्क में बढ़ी घास से मच्छर और सांपों का खतरा, बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोग

समलेऊ/ चम्बा 5 सितम्बर चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

एनएचपीसी कार्यालय समलेऊ के अंतर्गत आने वाले ईओन पार्क में इन दिनों बरसात के चलते लंबी हो चुकी घास स्थानीय लोगों और बच्चों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। पार्क में लंबे समय से घास की कटाई और साफ-सफाई नहीं होने के कारण यहां आने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने एनएचपीसी प्रबंधन से पार्क की साफ-सफाई करवाने और लंबी घास को जल्द कटवाने की मांग की है।लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में पार्क में घास तेजी से बढ़ गई है। लंबी घास के कारण पार्क की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही घास में मक्खी-मच्छरों के पनपने की आशंका बनी रहती है, जिससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।स्थानीय लोगों के अनुसार, पार्क में लंबी घास के कारण सांप और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के छिपे होने का खतरा भी बना हुआ है।

पार्क में बच्चों का आना-जाना लगा रहता है और वे अक्सर यहां खेलने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में घास के बीच किसी जहरीले जीव के छिपे होने से कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है।लोगों ने कहा कि ईओन पार्क क्षेत्र के बच्चों और स्थानीय निवासियों के लिए महत्वपूर्ण स्थान है। यहां लोग सुबह-शाम टहलने और बैठने के लिए पहुंचते हैं, जबकि बच्चे खेलकूद के लिए पार्क का उपयोग करते हैं। ऐसे में पार्क की नियमित देखरेख और साफ-सफाई बेहद जरूरी है।स्थानीय निवासियों ने एनएचपीसी प्रबंधन से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए पार्क में उगी लंबी घास की शीघ्र कटाई करवाई जाए। साथ ही पार्क की नियमित साफ-सफाई और रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चे सुरक्षित वातावरण में खेल सकें और लोग आराम से पार्क में बैठने तथा घूमने का आनंद उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!