सर्पदंश से बचाव के लिए जागरूकता और त्वरित उपचार जरूरी : डॉ. जालम भारद्वाज

सर्पदंश से बचाव के लिए जागरूकता और त्वरित उपचार जरूरी : डॉ. जालम भारद्वाज

चम्बा, 17 सितम्बर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला चम्बा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सर्पदंश दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सर्पदंश जागरूकता अभियान के तहत आज मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारियों की समीक्षा बैठक मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जालम भारद्वाज ने बैठक में सर्पदंश की रोकथाम, बचाव एवं समय पर उपचार को लेकर जागरूकता गतिविधियों पर चर्चा की.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सर्पदंश एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, लेकिन समय पर उचित चिकित्सा सहायता मिलने से इससे होने वाली गंभीर जटिलताओं एवं मृत्यु को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सर्पदंश से बचाव के उपायों, प्राथमिक उपचार तथा पीड़ित को शीघ्र स्वास्थ्य संस्थान पहुंचाने के संबंध में जागरूक करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक अथवा किसी घरेलू उपचार में समय न गंवाकर पीड़ित को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान ले जाना चाहिए। उन्होंने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी, डॉ. करण हितेषी, डॉ. सुहेल, डॉ. वेहवी गुरंग तथा जिले के विभिन्न खंड चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सर्पदंश की रोकथाम एवं प्रबंधन से संबंधित गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!