चंबा बाजार में नगर परिषद की दबिश, तीन रेहड़ियां जब्तअतिक्रमण पर चला डंडा,
सड़क पर दुकानदारी पड़ी भारी, कार्रवाई से मचा हड़कंप

चंबा 23 सितंबर चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
चंबा 23 सितंबर चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस ( ब्यूरो)
चम्बा शहर के मुख्य बाजार में आज नगर परिषद चंबा की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन रेहड़ियां जब्त कर लीं। सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर सामान सजाकर दुकानदारी करने वालों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई से बाजार में कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बनी रही।नगर परिषद की टीम ने बाजार के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और सड़क व पैदल आवाजाही के लिए निर्धारित स्थान पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान नियमों की अनदेखी कर सड़क किनारे खड़ी की गई तीन रेहड़ियों को जब्त कर नगर परिषद कार्यालय ले जाया गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों को सार्वजनिक स्थानों पर सामान न फैलाने तथा यातायात और पैदल आवाजाही में बाधा न डालने के निर्देश भी दिए।नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार शहर में अतिक्रमण के कारण बाजार की सड़कों पर अक्सर जाम की स्थिति पैदा होती है। इसके अलावा पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए परिषद की ओर से समय-समय पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।नगर परिषद की इस कार्रवाई से अन्य रेहड़ी-फड़ी संचालकों में भी हड़कंप मच गया। परिषद ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा अथवा सड़क पर दुकानदारी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अधिकारियों ने व्यापारियों से शहर की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।