सलूणी में देर रात एक महिंद्रा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, चालक बाल-बाल बचा

सलूणी में देर रात एक महिंद्रा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, चालक बाल-बाल बचा

सलूणी/ चम्बा 24 सितंबर चंबल न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

सलूणी क्षेत्र के चकौली में देर रात एक पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। हादसे में पिकअप वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि राहत की बात यह है कि वाहन चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन का नंबर एचपी 73ए-5178 बताया जा रहा है। वाहन के मालिक की पहचान तनवीर पुत्र याकूब मोहम्मद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय पिकअप वाहन मालिक स्वयं वाहन नहीं चला रहा था, बल्कि कोई अन्य व्यक्ति इसे चला रहा था।

हालांकि चालक की पहचान और हादसे के दौरान उसके साथ किसी अन्य व्यक्ति के मौजूद होने की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।देर रात हुए इस सड़क हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, लेकिन हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। दुर्घटना में वाहन को नुकसान पहुंचा है, जबकि चालक के सुरक्षित बचने से परिजनों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!