पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत में विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक आयोजित

डलहौजी/चंबा, 01 अक्तूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
डलहौजी/चंबा, 01 अक्तूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत में सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति (VMC) की प्रथम बैठक विद्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने की। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती करमजीत कौर ने समिति के सभी सदस्यों का स्वागत किया और विद्यालय की शैक्षणिक एवं विकासात्मक गतिविधियों में उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में “सुरक्षित परिसर, समृद्ध अधिगम, कौशल विकास एवं उज्ज्वल भविष्य” की थीम के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक कार्यों और आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श करना रहा।बैठक के दौरान कक्षा 11वीं में Humanities (मानविकी) संकाय शुरू करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इसके लिए विद्यालय में तीन नए कक्षों की आवश्यकता पर विचार किया गया। साथ ही विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए Vocational Lab तक सुरक्षित एवं सुविधाजनक पक्के मार्ग (Pathway) के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया।

विद्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण और विद्यार्थियों के अनुकूल वातावरण तैयार करने को लेकर भी विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान विद्यालय के आंतरिक रंग-रोगन की आवश्यकता पर विचार किया गया। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विद्यालय के खेल मैदान एवं प्रार्थना स्थल को समतल कर Interlocking Tiles लगाने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया।बैठक में विद्यालय में कोटा पत्थर लगाने का कार्य पूर्ण होने पर विद्यालय परिवार की ओर से केंद्रीय विद्यालय संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम संभाग तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया गया।बैठक में विनीत कुमार, डॉ. रंजू पटियाल, डॉ. विजय नाग, श्रीमती प्रियंका तथा श्री सुनील कुमार सहित समिति के अन्य माननीय सदस्य मौजूद रहे। समिति ने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर, विद्यार्थियों की सुरक्षा, आधारभूत सुविधाओं और समग्र विकास से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।