सेवानिवृत्त होने वाले डीपीई साथियों के सम्मान में आयोजित हुआ समारोह

सेवानिवृत्त होने वाले डीपीई साथियों के सम्मान में आयोजित हुआ समारोह

चंबा, 03 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

हिमाचल प्रदेश स्कूल डीपीई संघ जिला चंबा की ओर से शिक्षा एवं खेल क्षेत्र में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले तथा आगामी समय में सेवानिवृत्त होने वाले डीपीई साथियों के सम्मान में गरिमापूर्ण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन संघ के जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाले डीपीई साथियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।समारोह में डीपीई साथियों के लंबे सेवाकाल के दौरान शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डीपीई शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शारीरिक शिक्षा एवं खेल गतिविधियों से जोड़ने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संघ की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम वरिष्ठ साथियों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त करने की पहल रही।सम्मानित होने वाले डीपीई साथियों में कुलदीप कुमार डीपीई पुखरी, युगल किशोर डीपीई मेल, पवन कुमार डीपीई राजनगर, राज कुमार डीपीई मसरूंड, नवल किशोर डीपीई खजियार तथा टेक चंद डीपीई दुगली शामिल रहे।

इस अवसर पर उपनिदेशक स्कूल शिक्षा (उच्च) जिला चंबा विकास महाजन ने भी सेवानिवृत्त होने वाले डीपीई साथियों को सम्मानित किया। उन्होंने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि इन शिक्षकों ने शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके अनुभव और सेवाओं को सम्मान के साथ याद किया जाना चाहिए।संघ ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले प्रत्येक डीपीई साथी का सम्मान उसकी प्राथमिकता रहेगा। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि वरिष्ठ साथियों के प्रति सम्मान की परंपरा कायम रहे। संघ ने सभी डीपीई साथियों से सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि इससे डीपीई समुदाय में एकजुटता, भाईचारा और आपसी सम्मान और मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!