मैट्रिक्स एजुकेशन बनीखेत में विभिन्न व्यावसायिक एवं कंप्यूटर कोर्स के लिए प्रवेश शुरू, दीपावली पर दी शुभकामनाएं

बनीखेत / चम्बा 08 नवंबर चांपा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
मैट्रिक्स एजुकेशन बनीखेत की ओर से क्षेत्रवासियों एवं विद्यार्थियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। संस्थान प्रबंधन ने कामना की है कि दीपों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशियां और सफलता का नया प्रकाश लेकर आए। साथ ही इस शुभ अवसर पर संस्थान की ओर से विद्यार्थियों और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं कौशल विकास पाठ्यक्रमों की जानकारी भी साझा की गई।

संस्थान में विद्यार्थियों को Basic एवं Advanced Computer Courses के माध्यम से कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी, एमएस वर्ड, एक्सेल, पावरपॉइंट तथा डिजिटल कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त DCA एवं ADCA पाठ्यक्रमों के तहत कंप्यूटर की विस्तृत शिक्षा और कार्यालय संबंधी कार्यों का प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जा रहा है।वहीं, Tally एवं Advanced Excel के माध्यम से विद्यार्थियों को अकाउंटिंग, जीएसटी, वित्तीय रिकॉर्ड, डाटा मैनेजमेंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां एवं कौशल सिखाए जा रहे हैं।

सरकारी एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को ध्यान में रखते हुए संस्थान में Shorthand एवं English Stenography का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिसमें टाइपिंग, शॉर्टहैंड और ट्रांसक्रिप्शन की व्यावहारिक जानकारी शामिल है।इसके अलावा क्षेत्र की युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से Professional Beautician Course भी शुरू किया गया है। इसके तहत मेकअप, फेशियल, स्किनकेयर, हेयर स्टाइलिंग और विभिन्न ब्यूटी ट्रीटमेंट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

संस्थान प्रबंधन के अनुसार, मैट्रिक्स एजुकेशन का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें व्यावहारिक ज्ञान, आत्मविश्वास और रोजगारपरक कौशल प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है।संस्थान में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू है। इच्छुक विद्यार्थी अधिक जानकारी एवं प्रवेश के लिए मैट्रिक्स एजुकेशन बनीखेत में संपर्क कर सकते हैं।संपर्क नंबर: 86288-16444संस्थान का संदेश: इस दीपावली शिक्षा का दीप जलाएं, अपने हुनर को निखारें और उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।
