मैक्लोडगंज बस पार्किंग में दो युवक 10.73 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

मैक्लोडगंज बस पार्किंग में दो युवक 10.73 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, शाहपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं दोनों आरोपी; पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

कांगड़ा 18 नवंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

जिला कांगड़ा में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत मैक्लोडगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना मैक्लोडगंज की टीम ने बस पार्किंग मैक्लोडगंज में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 10.73 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते कल पुलिस थाना मैक्लोडगंज की टीम क्षेत्र में गश्त एवं नशे के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बस पार्किंग मैक्लोडगंज में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस ने दो युवकों की गतिविधियों के आधार पर उनकी जांच की। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 10.73 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय नितीश राणा पुत्र निवासी शिवां, तहसील शाहपुर तथा 31 वर्षीय निखिल चौहान निवासी दरगेल, तहसील शाहपुर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी जिला कांगड़ा के शाहपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं।पुलिस ने इस संबंध में पुलिस थाना मैक्लोडगंज में मादक पदार्थ निरोधक कानून (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस सारे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कांगड़ा कुलभूषण वर्मा द्वारा की गई है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए थे और क्या वे किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।कांगड़ा पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि नशा तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!