एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय भरमौर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 200 विद्यार्थियों को दी कानूनों की जानकारी

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय भरमौर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 200 विद्यार्थियों को दी कानूनों की जानकारी

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय भरमौर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 200 विद्यार्थियों को दी कानूनों की जानकारी

भरमौर /चम्बा 18 नवंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) चम्बा की ओर से हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 18 नवंबर 2026 को एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, होली (भरमौर) में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की छठी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना और उन्हें कानून की बुनियादी जानकारी उपलब्ध करवाना रहा।कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्बा के सचिव एकांश कपिल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधिक सेवा प्राधिकरणों की भूमिका, कार्यप्रणाली और उनके माध्यम से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को न्याय उपलब्ध करवाने तथा जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, नशाखोरी, स्वापक औषधि संबंधी कानूनों, सड़क सुरक्षा, मोटर वाहन अधिनियम, बाल संरक्षण, बाल विवाह की रोकथाम और रैगिंग विरोधी कानूनों के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही ऑनलाइन सुरक्षा, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर प्राकृतिक आपदाओं और अन्य दुर्घटनाओं से प्रभावित लोगों को मिलने वाली सहायता के बारे में भी बताया गया। साथ ही नालसा की DAWN, ASHA तथा बच्चों के लिए बाल-अनुकूल विधिक सेवाएं योजना, 2024 के बारे में विद्यार्थियों को अवगत करवाया गया।कार्यक्रम में कुल 200 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को न्याय तक पहुंच के महत्व और कानून के प्रति जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!