डलहौजी में आयोजित हुई सिविल डिफेंस मॉक एक्सरसाइज, आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा

डलहौजी में आयोजित हुई सिविल डिफेंस मॉक एक्सरसाइज, आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा

डलहौजी/चम्बा 23 नवम्बर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

उपमंडल डलहौजी में आज सोमवार, 23 न को आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। उपमंडलीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डलहौजी की ओर से उपमंडल के विभिन्न निर्धारित स्थानों पर आयोजित इस अभ्यास के माध्यम से संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली, तत्परता और आपसी समन्वय को परखा गया।मॉक एक्सरसाइज के आयोजन से पहले प्रशासन ने आम जनता से अपील की थी कि अभ्यास के दौरान यदि कहीं सायरन बजने की आवाज सुनाई दे तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन ने स्पष्ट किया था कि यह एक पूर्व निर्धारित अभ्यास है और इसका किसी वास्तविक आपातकालीन स्थिति से कोई संबंध नहीं है। लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफरा-तफरी से बचने का आग्रह किया गया।इस अभ्यास के तहत हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन, निर्धारित क्षेत्रों में ब्लैकआउट यानी बिजली बंद करने, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए निकासी प्रक्रिया, खोज एवं बचाव अभियान तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया से जुड़ी गतिविधियों को शामिल किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से आपदा जैसी परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की तैयारियों का आकलन किया गया।मॉक एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य किसी भी वास्तविक आपदा या आपातकालीन स्थिति के दौरान जान-माल के नुकसान को कम करना तथा प्रभावित लोगों तक समय पर राहत एवं बचाव सहायता पहुंचाने की व्यवस्था को मजबूत बनाना रहा। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय स्थापित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे आपदा संबंधी परिस्थितियों में सतर्कता और धैर्य बनाए रखें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। आपातकालीन सहायता के लिए जिला आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन नंबर **1077** जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!