सैलानियों से गुलजार हुई डलहौजी, स्थानीय होटल कारोबारी एवं व्यापारियों के चेहरे खिले

सैलानियों से गुलजार हुई डलहौजी, स्थानीय होटल कारोबारी एवं व्यापारियों के चेहरे खिले

डलहौजी /चंबा 10 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

मैदान जहां आग उगल रहे हैं गर्म लूह ने जहां लोगों का जीना दुश्वार कर रखा है उसी से निजात पाने सैलानी इन दोनों पहाड़ों का रुख कर रहे हैं जिससे प्रसिद्ध पर्यटन नगरी डलहौजी सैलानियों से गुलजार है जिससे स्थानीय होटल कारोबारी छोटे बड़े व्यापारी सभी के चेहरे खिले हुए हैं। बता दें कि सुहाना मौसम सैलानियों को खूब भा रहा है जिससे क्षेत्र के लगभग सभी होटल फुल पैक चल रहे हैं होटल मालिकों ने भी ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के पैकेज ऑफर किए हैं

जिसका भरपूर लाभ आने वाले सैलानी उठा रहे हैं। तो वही स्थानीय टैक्सी ऑपरेटर भी सैलानी को लेकर खुश दिखाई दे रहे हैं। सैलानियों को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं । जहां यातायात को लेकर ट्रैफिक पुलिस अपनी सेवाएं दे रही है तो वही चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे एवं स्थानीय पुलिस अपनी सेवाएं देती दिख रही है। स्थानीय प्रशासन एवं नगर परिषद ने भी साफ सफाई व्यवस्था एवं सैलानियों की सुविधाओं हेतु के हम कदम उठा जिसका सीधा लाभ आने वाले सैलानियों को मिल रहा है।

बता दे जून महीना बाहरी पर्यटकों अपनी और आकर्षित करता है क्योंकि यहां का मौसम बहुत ही सुहाना हो जाता है धूप में अगर हल्की सी भी गर्मी हो जाती है तो पहाड़ों पर चलने वाली हवाएं उसे गर्मी को और खुशनुमा बना देती हैं जिसका ऐसा तो यहां पर आकर ही लिया जा सकता है। तो वही जिला पर्यटन विभाग में भी आने वाले सैलानियों के इंतजाम किए हैं जिसका लाभ सैलानियों को मिल भी रहा है। तो वहीं क्षेत्र का हर छोटा बड़ा व्यापारी कारोबारी ढाबे वाला रेडी-फड़ी वाला टैक्सी ऑपरेटर सभी के चेहरे खिले हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!