
नाग पंचमी के पावन अवसर पर होटल नेचर वैली ने भुरु नाग देवता मंदिर बनीखेत में भव्य लंगर का किया आयोजन
डलहौजी/ चंबा 9 अगस्त मुकेश कुमार( गोल्डी)
आज नाग पंचमी के शुभ अवसर पर बनीखेत भुरू नाग देवता मंदिर में नेचर वैली होटल के सौजन्य से बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा अर्चना एवं भव्य लंगर का आयोजन किया गया इस आयोजन में पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायिका आशा कुमारी भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

बता दें की भुरू नाग देवता मंदिर में होटल नेचर वैली द्वारा शेषनाग की वैभव मूर्ति स्थापना भी करवाई गई थी इसी कड़ी में इस वर्ष भी सुबह से ही पूजा अर्चना के उपरांत नाग देवता को भोग लगाने के उपरांत भव्य लंगर की शुरुआत की गई इस आयोजन में बनीखेत एवं इसके साथ लगते क्षेत्र वासियों ने चढ़कर नाग देवता मंदिर में शीश नवाया तथा नाग देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया।