आवारा गोवंश से बचने के प्रयास में हादसा, कार NH-154A पर बीते पांच दिनों से खड़ी

आवारा गोवंश से बचने के प्रयास में हादसा, कार NH-154A पर बीते पांच दिनों से खड़ी

डलहौजी/चंबा 20 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

एनएच 154ए पर स्थित गांव देवी देहरा के मुख्य मार्ग पर बीते गुरुवार रात को एक सिल्वर रंग की लैंसर कार HP 44-8100 दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जो अभी तक सड़क किनारे खड़ी है और एक तरफ का मार्ग घेरे हुए है। इससे अन्य वाहन चालकों को असुविधा हो रही है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार चंबा से पठानकोट की ओर जा रही थी। वाहन में सवार पिता-पुत्र अचानक सड़क पर आए आवारा गोवंश को बचाने के प्रयास में संतुलन खो बैठे और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत चंबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

फिलहाल दोनों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।थाना प्रभारी डलहौजी जगबीर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच प्रक्रिया के कारण वाहन को तत्काल नहीं हटाया गया था। हालांकि अब वाहन को मौके से हटा लिया जाएगा ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा गोवंश की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। यह स्थिति न केवल ट्रैफिक में बाधा बन रही है बल्कि वाहन चालकों के लिए जानलेवा भी साबित हो रही है, विशेषकर दोपहिया वाहनों के लिए। प्रशासन से मांग की जा रही है कि इन पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।यह घटना क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या को उजागर करती है, जो समय रहते नियंत्रित नहीं की गई तो और बड़ी दुर्घटनाओं को जन्म दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!