नूरपुर पुलिस का नशा निवारण अभियान तेज, “चिट्टा” के खिलाफ ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता बैठकें आयोजित

कांगडा/नूरपुर 30 मार्च चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर द्वारा “चिट्टा” जैसे घातक नशे के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर नशा निवारण समितियों की बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाना और समाज को इस बुराई के खिलाफ एकजुट करना रहा।थाना डमटाल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत माजरा एवं बेली महंता में बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों की अध्यक्षता क्रमशः जीएचएस माजरा के मुख्याध्यापक राकेश कुमार तथा जीपीएस न्यू बस्ती ढांगूपीर की मुख्याध्यापिका श्रीमती अल्का द्वारा की गई। बैठक में स्थानीय लोगों को नशे के बढ़ते खतरे और इसके सामाजिक, आर्थिक व मानसिक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इसी क्रम में थाना इंदोरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भोगरवां में पंचायत घर में बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जीएसएसएस भोगरवां के प्रिंसिपल श्री राम कृष्ण ने की। वहीं थाना नूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगथ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जीएसएसएस गंगथ की प्रिंसिपल श्रीमती विनय महाजन ने की। इस बैठक में पटवारी गंगथ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।सभी बैठकों में उपस्थित लोगों को “चिट्टा” जैसे नशे के गंभीर दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना—चाहे वह सेवन, तस्करी या संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी हो—तुरंत पुलिस प्रशासन या संबंधित एजेंसियों को दें।पुलिस अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। अभियान के तहत लोगों से अपील की गई कि वे नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग दें और इस सामाजिक बुराई के खिलाफ मिलकर