चमेरा-III जलाशय से पानी छोड़े जाने की चेतावनी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

चमेरा-III जलाशय से पानी छोड़े जाने की चेतावनी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

चम्बा, 16 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चम्बा द्वारा आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की गई है। जारी सूचना के अनुसार चमेरा-III पावर स्टेशन के बांध स्थल, खड़ामुख स्थित जलाशय से 19 जून (शुक्रवार) रात्रि 11:30 बजे से लेकर 21 जून 2026 (रविवार) प्रातः 04 बजे तक पानी छोड़ा जाएगा। इस दौरान नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने की संभावना जताई गई है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में खतरा उत्पन्न हो सकता है।प्रशासन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस अवधि के दौरान नागरिक नदी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन से बचें। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा बना रहता है।इसके अतिरिक्त पशुपालकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने पशुओं को नदी किनारे न ले जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें।प्राधिकरण ने यह भी कहा है कि संबंधित विभागों को सतर्क कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्थानीय लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए प्रशासन ने कहा कि सावधानी और सतर्कता ही इस संभावित खतरे से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।जिला प्रशासन ने पुनः दोहराया है कि सभी लोग सुरक्षित रहें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!