चंबा में विकास को मिली रफ्तार, विधायक नीरज नैय्यर ने 1.09 करोड़ की सड़कों की रखी आधारशिला

चंबा में विकास को मिली रफ्तार, विधायक नीरज नैय्यर ने 1.09 करोड़ की सड़कों की रखी आधारशिला

चम्बा 18 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक नीरज नैय्यर ने 1 करोड़ 9 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो महत्वपूर्ण सड़कों की आधारशिला रखी। इनमें जम्मूहार-सीटल जीप योग्य संपर्क मार्ग तथा नगाली-रुनठा वाया टिन्नू सड़क शामिल हैं। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का समग्र विकास मजबूत सड़क नेटवर्क पर निर्भर करता है और हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि जम्मूहार-सीटल मार्ग पर लगभग 24 लाख रुपये तथा नगाली-रुनेठा सड़क पर करीब 85 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।विधायक ने स्थानीय लोगों से सड़क निर्माण के लिए स्वेच्छा से भूमि दान करने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन क्षेत्रों में भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सड़क सुविधा दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने भूमि दान के लिए पूर्व शिक्षा मंत्री आशा रानी और राजा प्रेम सिंह का आभार व्यक्त किया।

0-4608×2592-0-0-{}-0-12#

अपने संबोधन में उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब तक लगभग 35 सड़कों का निर्माण किया जा चुका है और आने वाले दो वर्षों में और अधिक सड़कों के निर्माण की योजना है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया।

इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी भारती नैय्यर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!