CCTNS प्रगति रैंकिंग में नूरपुर पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल

CCTNS प्रगति रैंकिंग में नूरपुर पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल

कांगड़ा/नूरपुर 27 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

SCRB शिमला द्वारा जारी CCTNS–प्रगति डैशबोर्ड रैंकिंग में पुलिस जिला नूरपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। ओवरऑल डिस्ट्रिक्ट रैंकिंग में नूरपुर पुलिस ने 41.12 अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं जिला शिमला 41.15 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा।यह उपलब्धि नूरपुर पुलिस द्वारा CCTNS प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध डेटा प्रविष्टि तथा आधुनिक तकनीकों के बेहतर उपयोग का परिणाम है। विशेष रूप से नए आपराधिक कानूनों के तहत ई-साक्ष्य (e-evidence) और ई-समन (e-summon) एप्लीकेशन का पेशेवर और दक्ष उपयोग इस सफलता की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस की तकनीकी टीम और फील्ड स्टाफ के समन्वय ने डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत आधार प्रदान किया है।इसके अतिरिक्त ICJS (Interoperable Criminal Justice System) रैंकिंग में भी नूरपुर पुलिस ने प्रदेश के सभी 15 जिलों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि तेज और प्रभावी डिजिटल जांच प्रणाली को दर्शाती है, जिससे अपराधों के निपटारे में तेजी आई है।थाना स्तर पर भी नूरपुर जिला अग्रणी रहा है। थाना नूरपुर ने पूरे प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि राज्य के टॉप-20 थानों की सूची में नूरपुर जिले के 6 थानों—नूरपुर, इंदौरा, रेहन, ज्वाली, डमटाल और फतेहपुर—ने अपनी जगह बनाई है। यह जिले की समग्र कार्यप्रणाली और पुलिसिंग की गुणवत्ता को दर्शाता है।पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला नूरपुर ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई देते हुए उनकी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रोफेशनलिज्म और प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा जारी रखी जाएगी तथा आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!