तीसा पुलिस की त्वरत कार्यवाई चंद घंटों में ही हत्या का खुलासा, कल्हेल पुल कांड में तीन आरोपी गिरफ्तार

तीसा पुलिस की त्वरत कार्यवाई चंद घंटों में ही हत्या का खुलासा, कल्हेल पुल कांड में तीन आरोपी गिरफ्तार

तीसा 15 जून दिलीप सिंह ठाकुर

तीसा पुलिस की त्वरत कार्यवाई चंद घंटों में ही हत्या का खुलासा, कल्हेल पुल कांड में तीन आरोपी गिरफ्तारचंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित कल्हेल पुल के नीचे 25 वर्षीय युवक हरविन्द्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज चार घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी पुलिस ने बरामद कर ली है।जानकारी के अनुसार रविवार को कल्हेल पुल के नीचे एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हरविन्द्र सिंह पुत्र ऋषि, निवासी गांव राख मलोगा, डाकघर कल्हेल, तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। SHO अशोक कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर तेजी से काम करते हुए मात्र चार घंटे के भीतर हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ जारी है और हत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। वहीं मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई है।इस पूरे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!