ब्लॉक समिति चुनावों के लिए समन्वय समिति का गठन, कमल ठाकुर बने पर्यवेक्षक

चंबा, 29 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)
जिला कांग्रेस कमेटी चंबा द्वारा ब्लॉक समिति चुनाव, तीसा (चुराह) के सफल संचालन एवं समन्वय को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की गई है। इस अधिसूचना के तहत पूर्व जिला अध्यक्ष चंबा कमल ठाकुर को चुनाव प्रक्रिया के लिए ऑब्जर्वर (पर्यवेक्षक) नियुक्त किया गया है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी द्वारा जारी इस आदेश में कहा गया है कि शचंबा, 29 जून मुकेश कुमार (गोल्डी) कमल ठाकुर चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले तीसा क्षेत्र में समन्वय समिति के सदस्यों एवं निर्वाचित ब्लॉक समिति सदस्यों के साथ संपर्क स्थापित करें। इसके साथ ही आवश्यक बैठकों का आयोजन कर चुनाव की रणनीति तैयार करें, ताकि पूरी प्रक्रिया सुचारू और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।अधिसूचना में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि चुनाव की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला कांग्रेस कमेटी चंबा तथा संबंधित जिला प्रभारी को समय पर भेजी जाए।समन्वय समिति में प्रदेश एवं जिला स्तर के कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें यशवंत खन्ना (पूर्व प्रत्याशी एवं महासचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी), सुनील भारद्वाज (पूर्व विधायक), दिलदार बट (चेयरमैन, हज कमेटी, हिमाचल प्रदेश सरकार), त्रिलोक सिंह (अध्यक्ष, जिला अनुसूचित जाति विभाग, कांग्रेस), प्रकाश भुटानी तथा भूपिंदर ठाकुर (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, चुराह) शामिल हैं।इस कदम को आगामी ब्लॉक समिति चुनावों के मद्देनजर संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि समन्वय समिति के माध्यम से जमीनी स्तर पर बेहतर तालमेल स्थापित होगा और चुनावी प्रक्रिया अधिक प्रभावी ढंग से पूरी की जा सकेगी।