सुकड़ाई बांई में छठे वार्षिक लंगर का आयोजन, मणिमहेश यात्रियों के लिए भोजन व विश्राम की विशेष व्यवस्था

सुकड़ाई बांई में छठे वार्षिक लंगर का आयोजन, मणिमहेश यात्रियों के लिए भोजन व विश्राम की विशेष व्यवस्था

डलहौजी/चंबा, 10 सितंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से जय बाबा मणिमहेश सेवा मंडल हरियाणा की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एनएच-154ए पर स्थित सुकड़ाई बांई में छठे वार्षिक लंगर का आयोजन किया जा रहा है। लंगर में मणिमहेश यात्रा पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही यात्रियों के ठहरने और विश्राम के लिए भी उचित प्रबंध किए गए हैं।सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था की ओर से पिछले छह वर्षों से लगातार सुकड़ाई बांई में लंगर लगाया जा रहा है। मणिमहेश यात्रा के दौरान इस मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुजरते हैं, जिन्हें लंगर के माध्यम से भोजन उपलब्ध करवाने के साथ-साथ थकान दूर करने के लिए विश्राम की सुविधा भी प्रदान की जाती है।कमेटी के अध्यक्ष सुमेर चंद ने बताया कि लंगर के सफल आयोजन में स्थानीय लोगों का भी महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है।

स्थानीय लोग सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं, जिससे श्रद्धालुओं की सेवा का यह पुनीत कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो रहा है।उन्होंने कहा कि सेवा मंडल का उद्देश्य मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को हरसंभव सुविधा उपलब्ध करवाना है। लंगर में यात्रियों के लिए भोजन के साथ-साथ विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि लंबी यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।कमेटी के अन्य सदस्य तजवीर सिंह चौहान, जनेनदार विजय कुमार तथा प्रवीण चौधरी ने बताया कि लंगर आयोजन में स्थानीय प्रशासन की ओर से भी भरपूर सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने प्रशासन और स्थानीय लोगों का आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग मिलता रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं की सेवा का यह पुण्य कार्य निरंतर जारी रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!