भनोता में धूमधाम से आयोजित हुआ विशाल छिंज मेला, कई राज्यों के पहलवानों ने दिखाया दमखम

भनोता में धूमधाम से आयोजित हुआ विशाल छिंज मेला, कई राज्यों के पहलवानों ने दिखाया दमखम

चंबा 10 सितंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

चंबा 10 सितंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो) जिला चंबा के भनोता में विशाल छिंज मेले का आयोजन धूमधाम एवं उत्साह के साथ किया गया। मेले में आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मेले के दौरान स्थानीय व्यंजनों की दुकानों के साथ विभिन्न प्रकार के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं, बच्चों ने झूलों का आनंद लेकर मेले की रौनक बढ़ाई।मेले के शुभारंभ अवसर पर हर्ष वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।छिंज मेले के दौरान विभिन्न राज्यों के साथ-साथ स्थानीय पहलवानों ने भी कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया। पहलवानों ने अखाड़े में अपने दमखम और कुश्ती कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

भनोता कमेटी के सदस्यों ने कुश्ती प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया।कमेटी प्रधान प्रकाश चंद ने मेले को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों, पहलवानों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। आयोजन को सफल बनाने में अवनीश शर्मा, दीपेश शर्मा, अमको राम, भानी प्रसाद, अजय शर्मा, छोटू भाई, कर्मचंद, रत्नचंद कटोच, नरेंद्र सिंह मनकोटिया, मनीष शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मेले के समापन अवसर पर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं चुराह विधानसभा क्षेत्र प्रभारी करतार सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ निजी परिवहन संघ चंबा के अध्यक्ष एवं बीसीसी सचिव मनोज काशव तथा कांग्रेस सेवा दल चंबा से राज कुमार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। करतार सिंह ने युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक रहने और खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!