छठी सांस्कृतिक संध्या में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

छठी सांस्कृतिक संध्या में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

चंबा, 31 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के अंतर्गत आयोजित छठी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ किया गया। इस भव्य आयोजन में हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उनके आगमन पर मेला परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान विधायक नीरज नैय्यर तथा उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला समिति के अध्यक्ष मुकेश रेपसवाल ने उप मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

उन्हें शॉल, चंबा टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने मिंजर मेले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता की सराहना करते हुए कहा कि यह मेला न केवल चंबा की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को भी देश-विदेश तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी, जिला परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा कुमारी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी तथा जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुनाम सिंह पठानिया को भी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल द्वारा सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ प्रदेश और बाहरी राज्यों से आए कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। रंगारंग कार्यक्रमों ने देर रात तक माहौल को उत्सवमय बनाए रखा।मिंजर मेला हर वर्ष की तरह इस बार भी सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का संदेश दे रहा है, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों की भी भारी भागीदारी देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!