राजकीय महाविद्यालय चंबा में विश्व ओजोन दिवस पर विविध गतिविधियों का आयोजन
भाषण, क्विज, पोस्टर, स्लोगन व निबंध प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

चंबा, 16 सितंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
राजकीय महाविद्यालय चंबा में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर वनस्पति विज्ञान एवं भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा पृथ्वी के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम में महाविद्यालय की उप-प्राचार्य डॉ. सपना बक्शी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान प्रोफेसर पूर्णिमा, प्रोफेसर शिल्पा सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए ओजोन परत के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के महत्व पर विचार साझा किए।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए भाषण, क्विज, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

पोस्टर निर्माण में मोनिका देवी ने प्रथम, प्रीति ने द्वितीय और पवित्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्लोगन लेखन में तमन्ना प्रथम, शीतल द्वितीय और प्रियांशु भारद्वाज तृतीय रहे। निबंध लेखन में अंजली प्रथम, शिवानी द्वितीय और सलोनी तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में मानसी प्रथम, कशिश द्वितीय और हीना तृतीय रहीं।क्विज प्रतियोगिता में रजित, अनिल और प्रीति की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिव्यांश, गौरव और गगनदीप की टीम द्वितीय तथा यामिनी, भावना और राहुल की टीम तृतीय रही।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पंजाबी और पहाड़ी नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ओजोन परत संरक्षण, पर्यावरण संतुलन, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर अपनी समझ एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं। विभागों ने विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।