बट्ट कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एवं आईटीआई बोंखरीमोड़ में आयकर रिटर्न दाखिल करने के महत्व पर आयकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बट्ट कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एवं आईटीआई बोंखरीमोड़ में आयकर रिटर्न दाखिल करने के महत्व पर आयकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बट्ट कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एवं आईटीआई बोंखरीमोड़ में आयकर रिटर्न दाखिल करने के महत्व पर आयकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

डलहौजी/चम्बा 09 सितंबर चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

आयकर कार्यालय, डलहौज़ी, हिमाचल प्रदेश द्वारा बट्ट कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एवं आईटीआई बोंखरीमोड़ में आयकर रिटर्न दाखिल करने के महत्व एवं कर अनुपालन के संबंध में एक आयकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्रीमती शालिनी भार्गव कौशल, प्रधान आयकर आयुक्त-1, चण्डीगढ़ के दिशा-निर्देशों एवं श्री केशव कुमार आनंद, संयुक्त आयकर आयुक्त, शिमला रेंज, शिमला के मार्गदर्शन में आयकर अधिकारी, डलहौज़ी श्री विनीत कुमार द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने के महत्व, इसके लाभ तथा समय पर कर अनुपालन के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर ITR दाखिल करने की आवश्यकता, पात्र करदाताओं, समय पर रिटर्न दाखिल करने के लाभ तथा आयकर विभाग की डिजिटल सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान e-Filing Portal, Pre-filled Returns, Annual Information Statement (AIS) एवं Form 26AS जैसी ऑनलाइन सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रतिभागियों को यह भी समझाया गया कि नियमित रूप से ITR दाखिल करना आय के प्रमाण के रूप में उपयोगी है तथा ऋण प्राप्त करने, वीज़ा प्रक्रिया एवं अतिरिक्त TDS के रिफंड जैसे मामलों में सहायक हो सकता है।

प्रतिभागियों को स्वैच्छिक एवं समयबद्ध कर अनुपालन के महत्व के बारे में भी अवगत कराया गया। यह बताया गया कि समय पर रिटर्न दाखिल करने से अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकता है, जबकि रिटर्न दाखिल न करने अथवा विलंब से दाखिल करने पर नोटिस, ब्याज एवं दंड सहित अन्य अनुपालन संबंधी कठिनाइयां हो सकती हैं।

कार्यक्रम के दौरान श्री विनीत कुमार, आयकर अधिकारी, डलहौज़ी ने प्रतिभागियों की आयकर संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम संवादात्मक एवं उपयोगी रहा, जिसमें विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयकर विभाग की ओर से यह संदेश दिया गया कि समय पर एवं सही कर अनुपालन प्रत्येक पात्र करदाता का वैधानिक दायित्व होने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान भी है।

इस अवसर पर आयकर कार्यालय, डलहौज़ी की टीम जिसमें आयकर अधिकारी श्री विनीत कुमार, आयकर निरीक्षक उत्तम कुमार, कर सहायक श्री राजेश कुमार, श्री शोभित चावला, श्री पंकज कुमार तथा श्री राजीव कुमार के साथ, बट्ट कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की एडमिन अफसर रीता ठाकुर, अधीक्षक विशाल सेखड़ी, उप प्रधानाचार्य सुनिधि, प्रवक्ता दामिनी गुप्ता, आईटीआई के उप प्रधानाचार्य मनीष बकारिया, अध्यापक मनीष भरमौरी सहित काफी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित हे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!