सीआईए पुलिस दल नूरपुर की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 340 ग्राम चरस सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

नूरपुर/ कांगडा 11 मई चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
नूरपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। CIA नूरपुर टीम ने नाकाबंदी के दौरान भारी मात्रा में चरस बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है।जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम नियमित गश्त और संदिग्ध वाहनों की जांच के लिए डिफेंस रोड कोपड़ा के पास तैनात थी। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर दो वाहनों—एक ऑल्टो कार HP 01 C 2306 और एक होंडा BR-V HP 48 A 7741 को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के कब्जे से कुल 1.340 किलोग्राम चरस /कैनाबिस बरामद हुई, जिसे तुरंत कब्जे में ले लिया गया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 30 वर्षीय सैफ अली , 33 वर्षीय अब्दुल्ला और 20 वर्षीय फारुख के रूप में हुई है बता दें कि ये तीनों आरोपी जिला चंबा की तहसील चुराह के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से इस अवैध धंधे में संलिप्त हो सकते हैं, जिसकी गहन जांच की जारी है।इस सारे मामलेको लेकर जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त दोनों वाहनों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा। पुलिस अब इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए विस्तृत जांच कर रही है, ताकि इसमें शामिल अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सके।