चंबा में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरित हुए नागरिक

चंबा में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरित हुए नागरिक

चंबा, 28 जून, मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला चंबा के सदर क्षेत्र में आज कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक रूप से श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना और उनसे प्रेरणा ली।इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर अपने विचार साझा किए, जिनमें जनभागीदारी, स्वच्छता अभियान, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका प्रमुख रूप से शामिल रहे। उन्होंने समाज के हर वर्ग को सकारात्मक सोच अपनाने और देशहित में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. जनकराज ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह देशवासियों के साथ संवाद स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को सामाजिक सरोकारों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं।उन्होंने आगे कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में जनजागरण को बल मिला है और नागरिकों की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नवाचार जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाने में ‘मन की बात’ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।अंत में डॉ. जनकराज ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों का उत्साहपूर्वक सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित के कार्यों में सक्रिय रहने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!