एनएसडीसी के माध्यम से इजराइल में केयरगिवर पदों पर रोजगार का सुनहरा अवसर

एनएसडीसी के माध्यम से इजराइल में केयरगिवर पदों पर रोजगार का सुनहरा अवसर

डलहौजी/चंबा 10 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के माध्यम से इजराइल में होम बेस्ड केयरगिवर के पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस संबंध में बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने क्षेत्र के पात्र एवं इच्छुक युवाओं से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है।परवेज अली बट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि एनएसडीसी द्वारा इजराइल में लगभग 3500 केयरगिवर पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इस भर्ती अभियान के तहत चयनित अभ्यर्थियों को लगभग दो लाख रुपये मासिक वेतनमान के साथ विदेश में कार्य करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि नर्सिंग एवं केयरगिविंग क्षेत्र से जुड़े प्रशिक्षित युवाओं के लिए यह एक सुनहरा करियर विकल्प साबित हो सकता है, जिससे उन्हें न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने का अनुभव मिलेगा, बल्कि आर्थिक रूप से भी सशक्त बनने का अवसर प्राप्त होगा।उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए निर्धारित पात्रता, योग्यता एवं अन्य आवश्यक शर्तों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 94180-89409 तथा 90150-07096 पर भी संपर्क कर आवश्यक जानकारी हासिल कर सकते हैं।बट्ट ने युवाओं को सलाह दी कि आवेदन करने से पूर्व वे अपनी शैक्षणिक योग्यता, नर्सिंग या केयरगिविंग से संबंधित प्रशिक्षण प्रमाणपत्र, वैध पासपोर्ट तथा अन्य जरूरी दस्तावेजों की उपलब्धता सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया, दस्तावेज सत्यापन एवं अन्य औपचारिकताओं के बारे में भी अभ्यर्थियों को संस्थान की ओर से विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।उन्होंने अंत में कहा कि विदेश में रोजगार प्राप्त करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे युवाओं को बेहतर रोजगार, अंतरराष्ट्रीय अनुभव और आर्थिक उन्नति के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। योग्य अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन कर इस अवसर का लाभ अवश्य उठाना चाहिए। :::

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!