जिला न्यायिक परिसर चम्बा में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुजा सूद ने किया ध्वजारोहण

जिला न्यायिक परिसर चम्बा में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुजा सूद ने किया ध्वजारोहण

चम्बा, 15 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला न्यायिक परिसर चम्बा में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्बा अनुजा सूद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया और समस्त जिला वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।समारोह में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमणीक शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एकांश कपिल, मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट विभूति बहुगुणा, न्यायिक दंडाधिकारी प्रानम नेगी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुश गुप्ता सहित न्यायिक परिसर के अधिकारी, कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला।अपने संबोधन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुजा सूद ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर प्रदान करता है, जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का प्रतीक नहीं है, बल्कि इसके साथ नागरिकों की जिम्मेदारियां भी जुड़ी हुई हैं। प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करे।

उन्होंने न्यायपालिका की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुलभ न्याय उपलब्ध करवाना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से समाज के जरूरतमंद एवं पात्र वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है तथा उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!