ग्राम पंचायत चूहन में रोमांचक मुकाबला, सीमा देवी ने 2 वोटों से दर्ज की जीत

ग्राम पंचायत चूहन में रोमांचक मुकाबला, सीमा देवी ने 2 वोटों से दर्ज की जीत

डलहौजी/ चम्बा 26 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

ग्राम पंचायत चूहन में हुए पंचायत चुनावों में इस बार बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें सीमा देवी पत्नी श्री पवन कुमार ने मात्र 2 वोटों के अंतर से शानदार जीत हासिल की। इस करीबी मुकाबले ने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और चुनाव परिणाम को लेकर अंतिम समय तक उत्सुकता बनी रही।चुनाव में सीमा देवी को कुल 173 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी रीना बलोरिया को 171 वोट मिले। इस बेहद कम अंतर ने चुनाव को और भी दिलचस्प बना दिया। अन्य उम्मीदवारों में रमना देवी को 101 वोट, रीता देवी को 61 वोट तथा श्यामा देवी को 26 वोट प्राप्त हुए।इस चुनाव में कुल 523 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कि लोकतंत्र के प्रति ग्रामीणों की जागरूकता और भागीदारी को दर्शाता है। मतदान के दौरान ग्रामवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने बढ़-चढ़कर इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लिया।चुनाव परिणाम घोषित होते ही सीमा देवी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। वहीं, हारने वाले उम्मीदवारों ने भी लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करते हुए विजेता को शुभकामनाएं दीं। बता दें किग्राम पंचायत चुहन की नवनिर्वाचित प्रधान सीमा देवी के पति पवन कुमार भीग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं ।ग्राम पंचायत चूहन का यह चुनाव न केवल एक कड़ा मुकाबला रहा, बल्कि इसने यह भी साबित किया कि हर एक वोट की कितनी अहमियत होती है। ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी ने लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!