31 जुलाई से 3 अगस्त तक चम्बा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

31 जुलाई से 3 अगस्त तक चम्बा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

चम्बा, 30 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 31 जुलाई से 3 अगस्त तक जिला चम्बा के चार दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार उनका यह दौरा प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता को लेकर महत्वपूर्ण रहेगा।प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 31 जुलाई को सायं लगभग 7 बजे सिहुंता पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि ठहराव निर्धारित किया गया है। इसके उपरांत 1 अगस्त को वे दोपहर बाद 3 बजे सिहुंता से चम्बा के लिए प्रस्थान करेंगे। चम्बा पहुंचने के बाद वे सायं 8 बजे अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी कर सकते हैं। रात्रि विश्राम चम्बा में ही रहेगा।कार्यक्रम के अनुसार 2 अगस्त को विधानसभा अध्यक्ष मिंजर मेला-2026 के समापन समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उपस्थित रहेंगे। समापन समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक कार्यक्रम तथा सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विधानसभा अध्यक्ष की उपस्थिति विशेष महत्व रखेगी।प्रवक्ता ने आगे बताया कि अपने निर्धारित प्रवास कार्यक्रम के अनुसार कुलदीप सिंह पठानिया 3 अगस्त को प्रातः 11 बजे चम्बा से शिमला के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!