शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 28-29 जुलाई को चंबा दौरे पर, मिंजर मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में होंगे मुख्य अतिथि

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 28-29 जुलाई को चंबा दौरे पर, मिंजर मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में होंगे मुख्य अतिथि

चंबा, 25 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 28 और 29 जुलाई को दो दिवसीय प्रवास पर जिला चंबा आएंगे। विभागीय प्रवक्ता द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार उनका यह दौरा शैक्षणिक गतिविधियों के निरीक्षण तथा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 में सहभागिता के दृष्टिगत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा मंत्री 28 जुलाई को दोपहर के समय डलहौज़ी पहुंचेंगे, जहां वे राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे विद्यालय की व्यवस्थाओं, आधारभूत संरचना तथा छात्रों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।उसी दिन सायं करीब 6:00 बजे शिक्षा मंत्री चंबा पहुंचेंगे और ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस अवसर पर वे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन भी करेंगे। मिंजर मेला चंबा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और इसमें प्रदेशभर से कलाकार भाग लेते हैं।29 जुलाई को शिक्षा मंत्री प्रातः 11:00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगला के अतिरिक्त भवन की आधारशिला रखेंगे। यह भवन बनने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और विद्यालय की क्षमता में भी वृद्धि होगी।कार्यक्रम के अनुसार, उक्त कार्यक्रम के उपरांत शिक्षा मंत्री दोपहर बाद मंगला से हमीरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके इस दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्थानीय लोगों और शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों में मंत्री के दौरे को लेकर उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!