नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 154 ग्राम चिट्टा बरामद

कांगड़ा/नूरपुर, 20 जून चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
नूरपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय नेटवर्क से जुड़े दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 154 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और सटीक सूचना तंत्र का परिणाम मानी जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 जून 2026 को सीआईए नूरपुर की टीम कंडवाल, लोधवा, भदरोया एवं डमटाल क्षेत्र में नियमित गश्त और नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर हिलटॉप दुर्गा माता मंदिर, डमटाल के पास चिट्टा बेचने की फिराक में खड़े हैं।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल नंबर JK08L-4514 हीरो स्प्लेंडर की सीट के नीचे छिपाकर रखा गया 154 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय पारस , निवासी गीता भवन, इस्लामाबाद, जिला गुरदासपुर (पंजाब) और 28 वर्षीय विजय कुमार , निवासी गांव वाहमणी, डाकघर बहरामपुर, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।इस संबंध में थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत धारा 21, 25 और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस नशा तस्करी नेटवर्क के स्रोत और सप्लाई चैन की गहन जांच कर रही है।अधीक्षक पुलिस जिला नूरपुर कुलभूषण वर्मा न ने आम जनता से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी जानकारी को तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112 पर साझा करें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाया जा सके।