महिला सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम, आवास योजना से महिलाओं को मिल रहा सहारा

महिला सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम, आवास योजना से महिलाओं को मिल रहा सहारा

सिरमौर/ नाहन 18 अप्रैल चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

हिमाचल प्रदेश सरकार महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री विधवा, एकल, निराश्रित एवं दिव्यांग महिला आवास योजना एक महत्वपूर्ण पहल बनकर सामने आई है, जिसके तहत जरूरतमंद महिलाओं को अपने घर का सपना साकार करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।जिला सिरमौर में यह योजना जिला श्रम कल्याण कार्यालय के माध्यम से सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है। योजना का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत महिलाओं को आवास निर्माण हेतु सहायता देना है।नाहन तहसील के शंभूवाला की निर्मला देवी ने बताया कि उन्हें इस योजना के अंतर्गत 3 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है, जिससे उन्होंने अपने घर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया।

इसी प्रकार नाहन की निवासी शरीफा और ग्राम पंचायत सतीवाला की परमिता ने भी इस योजना को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला बताया।जिला श्रम कल्याण अधिकारी पारितोष तोमर ने जानकारी दी कि योजना का लाभ 40 वर्ष या उससे अधिक आयु की पंजीकृत विधवा, एकल, निराश्रित एवं दिव्यांग महिलाओं को दिया जा रहा है। इसके लिए लाभार्थी का बोर्ड में पंजीकरण, पिछले 12 महीनों में कम से कम 90 दिन कार्य और समय-समय पर नवीनीकरण आवश्यक है।उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं के पास अपना पक्का घर नहीं है, आय 2.5 लाख रुपये से कम है तथा कम से कम 2 बिस्वा भूमि उपलब्ध है, वे इस योजना के लिए पात्र हैं। इस योजना के तहत 3 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है, जो महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अहम कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!