पांगी के विकास को प्राथमिकता, मुख्यमंत्री सुक्खू से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

पांगी के विकास को प्राथमिकता, मुख्यमंत्री सुक्खू से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

शिमला 23 जुलाई चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

जनजातीय क्षेत्र पांगी के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आज एक प्रतिनिधिमंडल ने ललित ठाकुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र से संबंधित जनहित के विषयों और विभिन्न मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तारपूर्वक रखा।मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार पांगी क्षेत्र के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ते हुए वहां के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों और सुझावों पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने विशेष रूप से कृषि क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि पांगी के किसानों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पांगी को प्रदेश का पहला प्राकृतिक खेती उपमंडल घोषित किया गया है, जहां किसानों को रासायनिक मुक्त खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।उन्होंने आगे कहा कि सरकार का प्रयास है कि पांगी क्षेत्र को प्रगति, समृद्धि और सतत कृषि का एक आदर्श मॉडल बनाया जाए। इस दिशा में आधारभूत ढांचे के विकास, कृषि सुधार और रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।इस मुलाकात को पांगी क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर बदलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!