अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 में हिंदी व पहाड़ी कवि सम्मेलन का होगा भव्य आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 में हिंदी व पहाड़ी कवि सम्मेलन का होगा भव्य आयोजन

शिमला 02 मई चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत साहित्य, भाषा एवं संस्कृति को समर्पित हिंदी तथा पहाड़ी कवि सम्मेलनों का आयोजन ऐतिहासिक गेयटी थिएटर सभागार में किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश एवं देशभर से आमंत्रित प्रतिष्ठित कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को साहित्यिक रसास्वादन कराएंगे। आयोजन समिति ने साहित्य प्रेमियों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों से इन कार्यक्रमों में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।हिंदी कवि सम्मेलन का प्रथम सत्र 8 जून, 2026 को प्रातः 10:30 बजे आयोजित होगा, जिसमें डॉ. ओम प्रकाश सरस्वत, डॉ. रेखा वशिष्ठ, प्रो. मीनाक्षी एफ. पॉल, डॉ. सत्यनारायण स्नेही, जगदीश बाली, गणेश गणी सहित अनेक प्रतिष्ठित कवि भाग लेंगे। वहीं, इसी दिन दोपहर 2:00 बजे आयोजित द्वितीय सत्र में के. आर. भारती, आत्मा रंजन, डॉ. दिनेश कंवर, कुमाराजीव पंत, मोहन साहिल, गुरमीत बेदी और अन्य कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।9 जून, 2026 को प्रातः 10:00 बजे पहाड़ी कवि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें डॉ. ओ. पी. शर्मा, डॉ. मस्तराम शर्मा, त्रिलोक सूर्यवंशी, अशोक दर्द, उमा ठाकुर नधैक, कृष्ण चंद महादेविया सहित अनेक कवि पहाड़ी भाषा की समृद्ध परंपरा को मंच पर प्रस्तुत करेंगे।इसके अतिरिक्त 10 जून, 2026 को दोपहर 2:00 बजे गेयटी सभागार में श्यामला मुशायरे का आयोजन भी किया जाएगा। इस मुशायरे में द्विजेन्द्र द्विज, रमेश डाढवाल, कुलदीप गर्ग तरुण, अनन्त आलोक, जावेद उल्फत सहित कई प्रसिद्ध शायर अपनी ग़ज़लों और नज़्मों के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।यह आयोजन हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!