पांगी में पोषण ट्रैकर व मातृ योजनाओं पर प्रशिक्षण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दी गई अहम जानकारी

पांगी में पोषण ट्रैकर व मातृ योजनाओं पर प्रशिक्षण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दी गई अहम जानकारी

पांगी,चंबा 14 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

बाल विकास परियोजना पांगी के अंतर्गत पोषण ट्रैकर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) एवं मिशन जीवन उपहार से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें सुपरवाइजरों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रशिक्षण के दौरान खंड समन्वयक, पोषण अभियान मैहला के श्री संजय कुमार ने प्रतिभागियों को विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने पोषण ट्रैकर के उपयोग, उसकी कार्यप्रणाली तथा इससे जुड़े तकनीकी पहलुओं को सरल भाषा में समझाया।

साथ ही, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सामने आ रही तकनीकी व व्यावहारिक समस्याओं का मौके पर ही समाधान करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में खंड समन्वयक पोषण अभियान पांगी श्रीमती अर्पिता कुमारी, वृत्त पर्यवेक्षक श्री अतुल कुमार, श्रीमती बिमला कुमारी तथा श्री महेन्द्र सिंह चौहान का विशेष योगदान रहा। उनके प्रयासों से कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कृष्णा कुमारी, श्रीमती बबीता कुमारी एवं श्रीमती शंकुतला देवी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि पांगी घाटी की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए इस प्रकार के प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक हैं। इससे कार्यकर्ताओं को नवीनतम योजनाओं और डिजिटल माध्यमों की जानकारी मिलती है, जिससे वे लाभार्थियों तक सही जानकारी पहुंचा पाती हैं।

प्रशिक्षण के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने भविष्य में भी ऐसे क्षमता संवर्धन कार्यक्रमों के नियमित आयोजन पर जोर दिया, ताकि महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!