चंबा में SIU की बड़ी कार्रवाई, 4.71 ग्राम चिट्टा सहित युवक गिरफ्तार

चंबा में SIU की बड़ी कार्रवाई, 4.71 ग्राम चिट्टा सहित युवक गिरफ्तार

चम्बा 16 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) को एक अहम सफलता मिली है।बीती शाम लगभग 7 बजे गश्त के दौरान एसआईयू टीम ने एक युवक को 4.71 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एनच 154 ए पर स्थित हरौथा मे क की गई, जहां पुलिस टीम नियमित पेट्रोलिंग पर तैनात थी।गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान 22 वर्षीय निखिल कुमार के रूप में हुई है, जो बलवंत सिंह और निवासी गांव करंगोरा, डाकघर सरू, तहसील एवं जिला चंबा का रहने वाला है। पुलिस को गुप्त सूचना और संदेह के आधार पर युवक की तलाशी ली गई, जिसके दौरान उसके कब्जे से 4.71 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके पर ही युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सदर थाना में मामला दर्ज कर गहन जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के नशा तस्करी के नेटवर्क से क्या संबंध हैं और वह यह मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था तथा इसे कहां पहुंचाने की योजना थी।पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी नेहिसार मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन को रोकने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि ऐसे प्रयासों से युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सकेगा।

पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!