एनएच-154ए लाहल में बस और बोलेरो कैंपर की टक्कर, बड़ा हादसा टला

एनएच-154ए लाहल में बस और बोलेरो कैंपर की टक्कर, बड़ा हादसा टला

भरमौर/ चम्बा 02 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-154A) पर लाहल क्षेत्र में उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक निजी बस और महिंद्रा बोलेरो कैंपर के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा अचानक हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जानी नुकसान की खबर नहीं है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा। बस और कैंपर में सवार कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सुरक्षित बताया जा रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क का संकरा होना और मोड़ पर दृश्यता कम होना हादसे का मुख्य कारण हो सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर अक्सर वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!