साईं पब्लिक स्कूल नैनीखड का शत-प्रतिशत परिणाम, छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

साईं पब्लिक स्कूल नैनीखड का शत-प्रतिशत परिणाम, छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

डलहौजी/ चम्बा 11 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

साईं पब्लिक स्कूल नैनीखड ने इस वर्ष दसवीं बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक प्राप्त कर न केवल अपने अभिभावकों का, बल्कि पूरे क्षेत्र और संस्थान का नाम भी रोशन किया है। हर वर्ष की तरह इस बार भी स्कूल का परिणाम शानदार रहा, जिससे विद्यालय में खुशी का माहौल है।परीक्षा परिणाम में छात्रा शालिनी शर्मा ने 700 में से 684 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने सभी को गौरवान्वित किया है। वहीं, प्रिया मनकोटिया ने 673 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि महक बिष्ट ने 655 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। चौथे स्थान पर अर्पित कुमार रहे, जिन्होंने 639 अंक प्राप्त किए। इन सभी छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से उत्कृष्ट सफलता अर्जित की है।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस वर्ष सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं, जो संस्थान के लिए गर्व की बात है। विशेष रूप से सात विद्यार्थियों का मेरिट सूची में स्थान बनाना इस सफलता को और भी महत्वपूर्ण बनाता है।

यह उपलब्धि विद्यालय के शैक्षणिक स्तर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है।विद्यालय के प्रबंधक सुभाष साहिल ने छात्रों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम शिक्षकों की कड़ी मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और इसी प्रकार आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।इस शानदार परिणाम से साईं पब्लिक स्कूल नैनीखड ने एक बार फिर अपनी गुणवत्ता और उत्कृष्टता को साबित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!